Breaking News

सरकारी एम्बुलेंस...निजी अस्पताल और गरीब की मजबूरी... आखिर किसके इशारे पर चल रहा है रेफर गेम...? 🔹 झाबुआ को मिला नया डिप्टी कलेक्टर... सुनील डावर की पदोन्नति से प्रशासनिक अमले में खुशी की लहर 🔹 13 दुकानों का विवाद... व्यापारियों की चिंता अपनी जगह... लेकिन आदिवासी हितों की बात कौन करेगा...? 🔹 पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर... कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में घंटों स्टार्ट रहती सरकारी गाड़ियां 🔹 झाबुआ जिले में अवैध शराब तस्करों पर डबल प्रहार... एक रात में 125 पेटियां शराब जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर... 🔹 नामांतरण के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी... मनावर का पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसा... 🔹 खबर का असर... झाबुआ पुलिस में चला तबादलों का डंडा, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर... 🔹

धार जिले का गौरव... नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भूटान को हराकर यश पटेल ने जीता गोल्ड...

 - News image
✍️ संवाददाता: धार  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

31 दिसंबर 2025

धार

झाबुआ। नेपाल के काठमांडू स्थित फार्पिंग रिक्रिएशनल सेंटर में 28 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित IFFAG इंटरनेशनल स्पोर्ट्स मीट–2025 के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता में धार जिले के होनहार खिलाड़ी यश पटेल ने भूटान देश के खिलाफ मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। यश पटेल, धार निवासी आशा सुपरवाइजर सीता पटेल के पुत्र हैं।

28 से 31 दिसंबर 2025 तक नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट में कबड्डी मुकाबले के दौरान यश पटेल ने दमदार खेल दिखाकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन International Federation For All Games (IFFAG), Indian Federation For All Games तथा Plaza Group काठमांडू, नेपाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसे शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन का सहयोग प्राप्त रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां यश पटेल ने बेहतरीन फिटनेस, तेज रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर निर्णायक बढ़त दिलाई।


धार जिले के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है। यश पटेल की इस सफलता से जिले में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है और युवा खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का रास्ता और मजबूत हुआ है।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement