सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश... IAS दिलीप कुमार यादव की नई पदस्थापना... इंदौर से मंत्रालय तक बदलाव...
03 जनवरी 2026
भाेपाल
भाेपाल। इंदाैर के भागीराथपुरा सहित हालिया प्रशासनिक घटनाक्रमों के बीच मध्यप्रदेश शासन ने एक और महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 02 जनवरी 2026 को जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी दिलीप कुमार यादव की नवीन पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुसार, वे अब मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के रूप में पदस्थ किए गए हैं।
अब तक दिलीप कुमार यादव आयुक्त, इंदौर नगर पालिक निगम के साथ-साथ अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंदौर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी। प्रशासनिक गलियारों में इस बदलाव को शहरी प्रशासन से लेकर ग्रामीण विकास विभाग तक अनुभव के संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।




Comments (0)