Breaking News

पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹 मुद्दे की बात... शब्दों का पतन और राजनीति की गिरती मर्यादा... 🔹

इंदौर में तेज रफ्तार का कहर: पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत तीन की मौत, ट्रक चालक फरार...

 - News image
✍️ संवाददाता: इंदौर  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

09 जनवरी 2026

इंदौर

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जानलेवा रूप दिखाया है। रालामंडल इलाके में शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा इंदौर के रालामंडल क्षेत्र में सुबह करीब 5 बजे हुआ। तेज रफ्तार नेक्सन कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा।

रालामंडल क्षेत्र में सुबह 5 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत, एक युवती घायल। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार।
हादसे में प्रेरणा, प्रखर कासलीवाल और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनुष्का गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। मृतकों के शव एमवाय अस्पताल में रखे गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन भी अस्पताल पहुंचे।


रालामंडल थाना प्रभारी ने बताया कि कार में सवार युवक-युवतियां छात्र थे और पार्टी से लौट रहे थे। तेज रफ्तार के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement