Breaking News

पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹 मुद्दे की बात... शब्दों का पतन और राजनीति की गिरती मर्यादा... 🔹

Free Fire गेम से हुई पहचान… उज्जैन के होटल में मुस्लिम युवक के साथ युवती मिली, पुलिस जांच में जुटी...

 - News image
✍️ संवाददाता: उज्जैन  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

11 जनवरी 2026

उज्जैन

उज्जैन (संवाददाता)। देवासगेट थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुरा स्थित होटल श्री दर्शन में एक मुस्लिम युवक के साथ युवती के ठहरने का मामला सामने आने से इलाके में हलचल मच गई। होटल संचालक ने संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए सतर्कता दिखाई और तत्काल पुलिस को सूचना दी।


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवक और युवती की पहचान ऑनलाइन गेम Free Fire के माध्यम से हुई थी। गेमिंग के दौरान शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और इसी के बाद युवक ने युवती को उज्जैन बुलाया। बताया जा रहा है कि युवती जबलपुर की रहने वाली है और वह बिना परिजनों को जानकारी दिए उज्जैन पहुँची थी।


सूचना मिलते ही देवासगेट थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों को थाने ले जाकर अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों के बीच संपर्क कब से था, होटल में ठहरने के पीछे क्या उद्देश्य था और किसी प्रकार का दबाव या प्रलोभन तो नहीं दिया गया।


स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि यदि होटल संचालक समय रहते सजगता न दिखाता, तो मामला गंभीर रूप ले सकता था। लोगों ने होटल प्रबंधन की जिम्मेदार भूमिका की सराहना की है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवती के परिजनों को सूचना देने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement