Breaking News

सरकारी एम्बुलेंस...निजी अस्पताल और गरीब की मजबूरी... आखिर किसके इशारे पर चल रहा है रेफर गेम...? 🔹 झाबुआ को मिला नया डिप्टी कलेक्टर... सुनील डावर की पदोन्नति से प्रशासनिक अमले में खुशी की लहर 🔹 13 दुकानों का विवाद... व्यापारियों की चिंता अपनी जगह... लेकिन आदिवासी हितों की बात कौन करेगा...? 🔹 पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर... कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में घंटों स्टार्ट रहती सरकारी गाड़ियां 🔹 झाबुआ जिले में अवैध शराब तस्करों पर डबल प्रहार... एक रात में 125 पेटियां शराब जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर... 🔹 नामांतरण के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी... मनावर का पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसा... 🔹 खबर का असर... झाबुआ पुलिस में चला तबादलों का डंडा, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर... 🔹

नाकाबंदी में पकड़ी गई शराब की खेप : बोलेरो से 675 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

 - News image
✍️ संवाददाता: खरगाेन  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

13 जनवरी 2026

खरगाेन

खरगोन (विशाल भमोरिया)।  जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खरगोन पुलिस की थाना बलकवाड़ा अंतर्गत चौकी खलटाका टीम ने नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी बोलेरो वाहन को पकड़ा है। कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार कर 675 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलेरो वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर कसरावद की ओर से खलघाट की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सागर चौहान एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मिथुन चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई।


टीम ने ग्राम पानवा के आगे नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। कुछ ही देर में मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर की बोलेरो को रोका गया। तलाशी में वाहन से 57 कार्टून बरामद हुए, जिनमें कुल लगभग 675 लीटर अंग्रेजी शराब भरी हुई थी।


पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1.81 लाख है, जबकि बोलेरो वाहन की कीमत करीब 10 लाख आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्ती लगभग 11.81 लाख की हुई।


गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम विवेक मंसोरे और सुनील निंगवाल बताए। पूछताछ में दोनों के पास शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


      पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement