अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज के 22 विजेताओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ई-स्कूटी भेंट कर किया सम्मानित
14 जनवरी 2026
भाेपाल
भोपाल/उज्जैन (निरंजन उदीवाल) । मध्यप्रदेश क्विज के विजेताओं का भव्य सम्मान समारोह राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विरासत के साथ विकास के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्विज के 24 में से 22 विजेताओं को ई-स्कूटी भेंट कर सम्मानित किया। वहीं दिव्यांग श्रेणी के एक विजेता को लैपटॉप तथा एक अन्य प्रतिभागी को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भय और भ्रम से नहीं, बल्कि विश्वास और संस्कारों के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उज्जैन की साइंस सिटी में बने तारामंडल का सभी बच्चों को अवलोकन करना चाहिए, जहां अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां रोचक ढंग से प्राप्त होती हैं।
समारोह के दौरान शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के 28 मेधावी विद्यार्थियों का NASA Space Settlement Contest में चयन होने पर उन्हें विशेष रूप से सम्मान मिला। इसके साथ ही कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 4 खिलाड़ियों को भी मंच से सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव राम तिवारी ने कहा कि यह गर्व का क्षण है जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सेवा-भाव, सुशासन और दायित्वबोध के साथ प्रदेश ने विकास के दो सफल वर्ष पूर्ण किए हैं।
राम तिवारी ने कहा कि परंपरा, धार्मिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के सम्मान के साथ संस्कृति को केंद्र में रखकर प्रदेश निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज इसी सोच का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है, जिसने युवाओं को सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक चेतना और विकास यात्रा से जोड़ा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न आयुवर्गों, समुदायों और दूरस्थ अंचलों से लाखों लोगों ने अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज में सहभागिता की। यह आयोजन ज्ञान, उत्तरदायित्व और सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ। आज उन युवाओं, छात्र-छात्राओं, बेटियों और बेटों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अपने ज्ञान से मध्यप्रदेश के विकास को पहचाना।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं संचालक संस्कृति एम.पी. नामदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये हुए पुरस्कृत
दिव्यांग श्रेणी (लैपटॉप) -
नरेन्द्र कुमार – इंदौर
महिला एवं पुरुष श्रेणी (ई-स्कूटी)
दीपशिखा जाटव – नर्मदापुरम
अंजली जैन – भोपाल
सलोनी व्यास – विदिशा
दीपिका यादव – देवास
पारूल खरे – भोपाल
रोमिका चौरसिया – छतरपुर
पलक पासी – सागर
ज्योति जायसवाल – शुजालपुर
आंचल तिवारी – अनूपपुर
पीहू स्वामी – बालाघाट
कीन्स अहिरवार – बीना
आशीष मरकाम – मंडला
संदीप बादल – राजगढ़
सचिन मीणा – शाजापुर
प्रमोद देशमुख – बैतूल
अमन उपाध्याय – इंदौर
सुभाष पाटीदार – शाजापुर
जलज वर्मा – मंदसौर
नवीन केवट – जबलपुर
देवेन्द्र सिंह – ग्वालियर
राहुल शर्मा – उज्जैन





Comments (0)