Breaking News

शादी का झांसा, फेसबुक पर दोस्ती और फिर दुष्कर्म... CRPF जवान को 10 साल की सजा... 🔹 प्रेम की सजा मौत... प्रेमी को जंगल में बांधा... लट्ठ-पत्थरों से पीटा... फिर रेलवे हादसा बताने की रची साजिश... 🔹 आदिवासी महिलाओं से अभद्रता का आरोप... पूर्व विधायक कलसिंह भाबर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल 🔹 जनसुनवाई में झूठ का डर दिखाना आसान है... सच छुपाने वालों का हिसाब कौन देगा, कलेक्टर साहब...? 🔹 गरोठ मार्ग पर दौड़ती CNG कार बनी आग का गोला... ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान... 🔹 इंदौर में फर्जी पत्रकार का काला खेल... महिला कर्मचारी को स्पाई कैमरे से बनाया शिकार... 🔹 13 साल की मासूम का 42 साल के अधेड़ से कराया विवाह... रिश्तों की शर्त में कुचला बचपन... 🔹

रफ्तार बनी दुर्घटना… भोपाल–इंदौर हाईवे पर आधी रात तांडव, भौरी जोड़ पर 4 कारें भिड़ीं, 6 से ज्यादा घायल...

 - News image
✍️ संवाददाता: भाेपाल  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

14 जनवरी 2026

भाेपाल

भाेपाल (पल्लवी सिंह)। मध्य प्रदेश में सड़कें मानो रफ्तार की भेंट चढ़ती जा रही हैं। राजधानी भोपाल से सटे भौरी जोड़ पर बीती रात ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर गुजरते वाहन चालक को दहला दिया। इंदौर–भोपाल हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही तीन से चार कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में हाईवे युद्ध का मैदान बन गया।


पल भर में बदली खुशियों की राह, चीख-पुकार से गूंज उठा हाईवे...


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रही एक कार अचानक लेन बदल रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ब्रेक तक नहीं संभाल पाए और एक के बाद एक कारें टकराती चली गईं। जोरदार धमाके के साथ शीशे टूटे, गाड़ियां घूमती रहीं और चारों ओर चीख-पुकार मच गई।


6 से अधिक लोग घायल, रात में मची अफरा-तफरी...


हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों को सिर, सीने और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।


हाईवे पर थम गई रफ्तार, लंबा जाम...


भीषण दुर्घटना के चलते भोपाल–इंदौर हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई किलोमीटर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। देर रात तक लोग अपने वाहनों में फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभालते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट कराया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया।


पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे...


पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से लेन बदलना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गलती किसकी थी और हादसा कैसे हुआ।


         इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन हो रहे ऐसे हादसे चेतावनी दे रहे हैं कि अगर समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई, तो रफ्तार का यह कहर और कई जिंदगियों को निगल सकता है।

 

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement