Breaking News

नर्मदापुरम में गैंगरेप के बाद हत्या… कोर्ट का सख्त फैसला… तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक जेल की सजा 🔹 पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹

आंगनवाड़ी भर्ती में पारदर्शिता को लेकर मंत्री चौहान सख्त: "मेरिट से ही होगी भर्ती, पैसे मांगने वालों से रहें सतर्क"

 - News image
✍️ संवाददाता: अलीराजपुर  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

- जुलाई 26, 2025

अलीराजपुर

अलीराजपुर। प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री नागरसिंह चौहान ने आंगनवाड़ी भर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी, और अगर किसी ने पैसे लेकर नौकरी दिलाने का दावा किया है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री चौहान ने बताया कि हाल ही में उन्हें कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें बताया गया कि कुछ लोग आंगनवाड़ी भर्ती के नाम पर पैसा लेकर नौकरी लगवाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने इसे गंभीर विषय मानते हुए सभी को सचेत रहने की सलाह दी।

> "अगर कोई व्यक्ति आपसे पैसे मांगता है, तो तुरंत शिकायत करें। भर्ती में पात्रता ही एकमात्र आधार होगी, न कोई सिफारिश चलेगी, न रिश्वत..." - मंत्री नागरसिंह चौहान

भर्ती में पारदर्शिता की गारंटी...
मंत्री नागरसिंह चाैहान ने भरोसा दिलाया कि सरकार चाहती है कि हर पात्र और योग्य महिला को उसका हक मिले। आंगनवाड़ी जैसी सेवाओं में किसी प्रकार की दलाली या अनुचित प्रभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आंगनवाड़ी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायतों पर मंत्री गंभीर...

- पात्र अभ्यर्थियों को ही मौका मिलेगा।

- पैसे या सिफारिश से भर्ती कराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

- मंत्री ने सभी को जागरूक रहने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

मंत्री की अपील...
मंत्री चौहान ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति पैसे मांगकर नौकरी दिलाने का वादा करता है तो उसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन या जनसुनवाई पोर्टल पर दी जाए। हर शिकायत की जाँच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्या बोले स्थानीय लोग...?
ग्रामीण महिलाएं और युवतियां, जो इस भर्ती की प्रतीक्षा कर रही हैं, मंत्री के बयान से संतुष्ट दिखीं। उनका कहना है कि यदि चयन प्रक्रिया पारदर्शी रही तो गांवों की योग्य बेटियों को काम करने का अवसर मिलेगा और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement