Breaking News

पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹 मुद्दे की बात... शब्दों का पतन और राजनीति की गिरती मर्यादा... 🔹

नाचने से मना किया… शक ने ली जान: थांदला में पत्नी ने पति का गला घोंटकर किया कत्ल, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अंधा मामला

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

29 जनवरी 2026

झाबुआ

झाबुआ/थांदला (एमपी जनमत) । थांदला थाना क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। शादी समारोह से शुरू हुआ मामूली विवाद, चरित्र संदेह की आग में ऐसा बदला कि एक युवक की जान चली गई… और कातिल कोई और नहीं, उसकी अपनी पत्नी निकली।


  घर के भीतर मिला शव, हर एंगल से जांच शुरू  

28 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि कैलाश पिता रायचंद माल (25 वर्ष) का शव उसके ही घर में पड़ा है। सूचना मिलते ही एसडीओपी थांदला और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होने के कारण घटनास्थल को सुरक्षित कर बारीकी से साक्ष्य जुटाए गए।


  पोस्टमार्टम ने खोला राज  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कैलाश की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद थाना थांदला में अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


  शादी समारोह से घर तक पहुंचा विवाद  

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन कैलाश अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में गया था। वहां नाचने को लेकर पत्नी को मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। बताया गया कि कैलाश पहले से ही पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था। यही शक और झगड़ा रात में घर पहुंचकर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया।


  पगड़ी बनी मौत की रस्सी  

गुस्से और तनाव में आकर पत्नी ने घर में पास में रखी पगड़ी को रस्सी का रूप दिया और रात में पति कैलाश का गला घोंट दिया। दम घुटने से कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई।


अंधा कत्ल बना चुनौती, साइबर टीम भी लगी

कोई प्रत्यक्षदर्शी न होने से मामला पूरी तरह अंधा कत्ल था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले की साइबर टीम सहित अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। मोबाइल गतिविधि, व्यवहारिक संकेत और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


  इन पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका  

इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कनेश, उनि नरेश निनामा, सउनि हरेसिंह मुवेल, सउनि शैलेन्द्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक 01 राजेन्द्र रावत, आरक्षक 417 मदन, आरक्षक 486 शंकर चरपोटा एवं महिला आरक्षक 73 अंजली रावत का विशेष योगदान रहा।
         पुलिस अधीक्षक ने मामले के त्वरित खुलासे पर पूरी टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement