Breaking News

पचमढ़ी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा: IIT छात्रों की कार पलटी, एक की मौत… चार घायल, दो गंभीर 🔹 दो जिलों के बीच अटका इंसाफ...! माही नदी ब्रिज पर शव रखकर परिजनों का हंगामा, घंटों जाम... 🔹 एलिवेटेड रोड या चौराहा सुधार...? इंदौर में ट्रैफिक प्लान पर फिर गरमाई सियासत... 🔹 बीयर जब्ती केस में बड़ा कानूनी मोड़ : पुलिस की सख्ती के बाद कोर्ट से ट्रकों को मिली जमानत, अधिवक्ता योगेश खींची की प्रभावी पैरवी 🔹 दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय अर्पित की मौत, दो बच्चे घायल... 🔹 कलेक्टर कार्यालय परिसर में ड्रेस कोड पर सवाल... वर्दी भत्ता मिलने के बावजूद अधिकांश भृत्य सामान्य कपड़ों में नजर आते है... 🔹 मुद्दे की बात... शब्दों का पतन और राजनीति की गिरती मर्यादा... 🔹

पचमढ़ी में महादेव मेला शुरू, आस्था के बीच हादसा... श्रद्धालु सीढ़ियों से गिरा, आपदा प्रबंधन टीम ने पहुंचाया अस्पताल...

 - News image
✍️ संवाददाता: पंचमढ़ी  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

06 फरवरी 2026

पंचमढ़ी

चौरागढ़ मंदिर मार्ग पर श्रद्धालु सीढ़ियों से गिरा, आपदा प्रबंधन टीम ने पहुंचाया अस्पताल

पचमढ़ी (संदीप चाैरसिया)। श्रद्धा, समर्पण और विश्वास के अनुपम संगम पचमढ़ी में आज से महादेव मेले का शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन भोलेनाथ के प्रति अपार आस्था देखने को मिली। पचमढ़ी की श्रम क्षेत्र में स्थित प्राचीन चौरागढ़ मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हैं। विशेष रूप से महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को त्रिशूल अर्पित करने की परंपरा निभाते हैं।

चौरागढ़ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र।

इसी दौरान आज चौरागढ़ मंदिर मार्ग पर एक श्रद्धालु सीढ़ियों से गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल श्रद्धालु की पहचान पुरुषोत्तम पिता मार्कण्डेय, निवासी टुंडा, जिला यवतमाल (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

चौरागढ़ सीढ़ियों से गिरा श्रद्धालु, आपदा प्रबंधन टीम ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल।

हादसे की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल डीपी पॉइंट पर लाया गया। वहां से एसडीईआरएफ के वाहन से उसे शासकीय अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।


तहसीलदार वैभव बैरागी ने बताया कि घायल श्रद्धालु को समय रहते उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें, निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और अपने स्वास्थ्य व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

        महादेव मेले के शुभारंभ के साथ ही पचमढ़ी में भक्तिमय माहौल है, लेकिन प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि आस्था के साथ-साथ सतर्कता भी जरूरी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement