Breaking News

कलेक्टर साहब... कहीं फिर किसी मासूम के सिर पर न गिर जाए सरकारी लापरवाही की छत... 🔹 पहले करोड़ों की शराब, अब 1500 पेटी गोवा शराब... फिर चर्चा में अधिवक्ता योगेश खींची... 🔹 साहब... जनसुनवाई के मंच तक पहुंचने से पहले ही क्यों हार जाते हैं दिव्यांग और महिलाएं...? 🔹 मेडिकेयर हॉस्पिटल पर मेहरबान नगर निगम... 3 मंजिला अवैध निर्माण पर 4 महीने बाद भी नहीं चली कार्रवाई... 🔹 शादी का झांसा, फेसबुक पर दोस्ती और फिर दुष्कर्म... CRPF जवान को 10 साल की सजा... 🔹 प्रेम की सजा मौत... प्रेमी को जंगल में बांधा... लट्ठ-पत्थरों से पीटा... फिर रेलवे हादसा बताने की रची साजिश... 🔹 आदिवासी महिलाओं से अभद्रता का आरोप... पूर्व विधायक कलसिंह भाबर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल 🔹

झाबुआ में सरियों से भरा ट्रक मकान में घुसा… चालक की मौत, रातों-रात हटाया गया ट्रक — GST और ई-वे बिल जांच पर सवाल

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

07 मार्च 2026

झाबुआ

✍️ ऋतिक विश्वकर्मा | एमपी जनमत

झाबुआ। शहर के नजदीक देवझीरी में बुधवार रात करीब 9:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरियों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मकान और पास में खड़ी थ्रेसर मशीन को भी भारी नुकसान पहुंचा।

झाबुआ जिले के देवझीरी में बुधवार रात हुए हादसे के बाद सरियों से भरा ट्रक पलटकर सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक मोड़ पर संतुलन खो बैठा और पलटकर सीधे सड़क किनारे बने मकान के पास जा घुसा। ट्रक में भरी सरियों के भारी बंडल सड़क पर बिखर गए और मकान के पास खड़ी थ्रेसर मशीन चकनाचूर हो गई। मकान मालिक धन्ना पिता मोती बामनिया निवासी देवझीरी के घर को भी नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद ट्रक में भरी भारी सरियों के बंडल सड़क पर बिखर गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार, पटवारी और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ट्रक के केबिन का कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मृतक चालक की पहचान प्रहलाद पिता हुकुम सिंह रावत निवासी प्रतापपुरा, पोस्ट रामगढ़, जिला देवास (राजस्थान) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रक रायपुर से गुजरात के अहमदाबाद और सूरत की ओर सरिया लेकर जा रहा था।
घटना के बाद मृतक चालक का पोस्टमार्टम गुरुवार को जिला चिकित्सालय में किया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

देवझीरी में ट्रक पलटकर मकान के पास खड़ी थ्रेसर मशीन से टकरा गया, जिससे मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इधर हादसे के बाद गुरुवार देर रात वाहन मालिक द्वारा क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को खड़ा कर मौके से हटा लिया गया। इस दौरान जीएसटी और ई-वे बिल की जांच नहीं किए जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जब इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही ई-वे बिल दिखाया गया। इसके बावजूद वाहन और उसमें भरी सामग्री को जल्दबाजी में मौके से ले जाने की बात सामने आई है।


हालांकि हादसे में हुए मकान और थ्रेसर मशीन के नुकसान की भरपाई वाहन मालिक द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद ट्रक और सामग्री को वहां से हटाया गया।

                अब स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि इतनी बड़ी मात्रा में सरिया ले जा रहे ट्रक की जीएसटी और ई-वे बिल की जांच क्यों नहीं की गई। मामले को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement