Breaking News

शराब केस में बड़ा फैसला, अधिवक्ता योगेश खींची की पैरवी से मिली राहत...करोड़ों की शराब जब्ती केस पलटा, कोर्ट से मिला बड़ा आदेश... 🔹 धार जिले की पंचायतों में गड़बड़ी का जाल… उमरबन में सरपंच-परिजनों को भुगतान, धरमपुरी में ‘साईं सप्लायर’ और इंजीनियर कनेक्शन पर सवाल 🔹 पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म… ‘सोनू’ बनकर दोस्ती करने वाला मोहम्मद निजाम गिरफ्तार 🔹 इनकम टैक्स रेड के नाम पर फिल्मी अंदाज में लूट… बाग में ठेकेदार के घर घुसे नकली अधिकारी… 50 तोला सोना और 4 लाख लेकर फरार 🔹 IAS के फार्महाउस पर जुए की हाईप्रोफाइल महफिल… पुलिस की दबिश में 18 जुआरी गिरफ्तार… झाबुआ का शिक्षक भी निकला शामिल... 🔹 महिला का हाथ पकड़कर जबरन ले जाने की कोशिश… विरोध पर भागा आरोपी, पुलिस ने दबोचा 🔹 बदनावर में बाबूजी प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज आज, 144 टीमें लेंगी भाग 🔹

IAS के फार्महाउस पर जुए की हाईप्रोफाइल महफिल… पुलिस की दबिश में 18 जुआरी गिरफ्तार… झाबुआ का शिक्षक भी निकला शामिल...

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

13 मार्च 2026

झाबुआ

✍️ ऋतिक विश्वकर्मा | एमपी जनमत

मानपुर / महू / झाबुआ। इंदौर जिले के महू-मानपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी फार्महाउस पर चल रही हाईप्रोफाइल जुए की महफिल का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है… मुखबिर की सूचना पर मानपुर पुलिस ने अवलिपुरा क्षेत्र में स्थित फार्महाउस पर देर रात दबिश देकर जुआ खेल रहे 18 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया… जबकि मुख्य आरोपी सहित कुछ लोग मौके से फरार हो गए… पुलिस कार्रवाई में करीब 13 लाख 67 हजार 971 रुपये नकद… 52 ताश के पत्ते … 30 मोबाइल फोन और दो कारें जब्त की गई हैं… जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 28 लाख 67 हजार रुपये बताई जा रही है…


बताया जा रहा है कि जिस फार्महाउस में यह जुआ चल रहा था वह एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य और उनके परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है… मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में भी हलचल मच गई है… वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर इतने बड़े स्तर पर जुए की महफिल कब से सज रही थी…


पुलिस के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवलिपुरा क्षेत्र के एक फार्महाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है… सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची … फार्महाउस का मुख्य गेट बाहर से बंद था लेकिन अंदर से लोगों की आवाजें आ रही थीं… इसके बाद पुलिस टीम पीछे की ओर से अंदर दाखिल हुई… जहां बरामदे में रोशनी के बीच कई लोग ताश के पत्तों पर लाखों रुपये का दांव लगाते हुए जुआ खेलते मिले… पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर 18 लोगों को मौके से पकड़ लिया… जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए…


पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में अलग-अलग जिलों के व्यापारी और अन्य लोग शामिल हैं… इनमें अलिया उर्फ अलाउद्दीन पिता पीर मोहम्मद निवासी बाजार चौक सिंगाना जिला धार… विजय पिता राजमल मोदी निवासी चौपाटी रोड सदर बाजार कानवन जिला धार… आसिफ पिता चून्नू खान निवासी मोमिनपुरा महेश्वर जिला खरगोन … ओमप्रकाश पिता जगदीश राठौर निवासी श्रीकृष्ण एवेन्यू लिंबोदी इंदौर… दीनदयाल पिता बलराम जयसवाल निवासी बदनावर जिला धार… राहुल पिता प्रदीप कुमार जैन निवासी बड़नगर जिला उज्जैन … रवि पिता शिवनारायण चौधरी निवासी देवास… गोपाल पिता गोपाल सेन निवासी देवास… राहुल पिता सरदरसिंह निवासी बड़नगर जिला उज्जैन… स्वप्निल पिता सुरेश डुंगरवाल निवासी कुक्षी जिला धार… नीतेश पिता हुकुमचंद बंसल निवासी अंजड़ जिला बड़वानी… नवीन पिता लक्ष्मण पाटीदार निवासी राजकोट गुजरात… मनीष पिता बसंतीलाल वाणी निवासी जोबट जिला अलीराजपुर… अभिषेक पिता नंदकिशोर सरसांदे निवासी बड़नगर जिला उज्जैन… अविलास पिता बालकृष्ण निवासी धार… धीरज पिता गजानंद कर्मा निवासी गोवाला जिला खरगोन… राकेश पिता कालूजी चौधरी निवासी झाबुआ… और बृजेश पिता हिंदूसिंह यादव निवासी देवास शामिल हैं…


इन गिरफ्तार आरोपियों में झाबुआ जिले का राकेश पिता कालूजी चौधरी भी शामिल है… जानकारी के अनुसार वह सरकारी स्कूल में शिक्षक बताया जा रहा है… इस खुलासे के बाद झाबुआ क्षेत्र में भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया है… लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि एक शिक्षक का नाम इस तरह के हाईप्रोफाइल जुआ कांड में कैसे सामने आया…


पुलिस के अनुसार इस पूरे जुए के नेटवर्क का संचालन जगदीश राठौर उर्फ कुबड़ा द्वारा किया जा रहा था… पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह फरार हो गया… बताया जा रहा है कि कुबड़ा लंबे समय से जुए का नेटवर्क चला रहा था और अलग-अलग स्थानों पर हाईप्रोफाइल जुए की महफिल सजाता था… पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उसकी तलाश जारी है…


मामले के सामने आने के बाद फार्महाउस को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं... वहीं फार्महाउस से जुड़े पक्ष की ओर से यह भी कहा गया है कि कुछ लोग बिना अनुमति वहां घुस आए थे और अवैध गतिविधियां कर रहे थे... पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी...


फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है... उनसे पूछताछ की जा रही है... साथ ही फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है... पुलिस यह भी जांच कर7 रही है कि यह जुए का अड्डा कब से संचालित हो रहा था और इसके पीछे किन लोगों का संरक्षण था...

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement