Breaking News

सरकारी एम्बुलेंस...निजी अस्पताल और गरीब की मजबूरी... आखिर किसके इशारे पर चल रहा है रेफर गेम...? 🔹 झाबुआ को मिला नया डिप्टी कलेक्टर... सुनील डावर की पदोन्नति से प्रशासनिक अमले में खुशी की लहर 🔹 13 दुकानों का विवाद... व्यापारियों की चिंता अपनी जगह... लेकिन आदिवासी हितों की बात कौन करेगा...? 🔹 पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर... कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में घंटों स्टार्ट रहती सरकारी गाड़ियां 🔹 झाबुआ जिले में अवैध शराब तस्करों पर डबल प्रहार... एक रात में 125 पेटियां शराब जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर... 🔹 नामांतरण के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी... मनावर का पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसा... 🔹 खबर का असर... झाबुआ पुलिस में चला तबादलों का डंडा, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर... 🔹

किसान से वसूली का खेल खत्म : 30 हजार मांगने वाला कर्मचारी 10 हजार लेते पकड़ा गया... रिश्वतखोरी का लाइव ट्रैप

 - News image
✍️ संवाददाता: इंदौर/धार  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

1 अप्रैल 2026

इंदौर/धार

✍️अरविंद आर तिवारी | एमपी जनमत

इंदौर/धार। जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है, जहां तालाब की जमीन पट्टे पर देने के बदले रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी अमीन 10 हजार रुपए लेते हुए धराया, जबकि उसने किसान से कुल 30 हजार रुपए की मांग की थी।


मिली जानकारी के अनुसार, धार जिले के ग्राम आमला निवासी किसान दयाराम पटेल ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसने तालाब की खाली भूमि पर खेती के लिए पट्टा लेने हेतु आवेदन किया था, लेकिन इसके एवज में जल संसाधन विभाग के अमीन राज दिनकर द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।


किसान के अनुसार, पट्टे की शासकीय फीस लगभग 5 हजार रुपए थी, लेकिन आरोपी कर्मचारी ने 30 हजार रुपए की अवैध मांग रखी। शिकायत की जांच के बाद मामला सही पाया गया, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।
उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें आरक्षक विजय कुमार, आदित्य सिंह भदौरिया, कमलेश परिहार, अनिल परमार और रामेश्वर निंगवाल शामिल थे।


योजना के तहत आरोपी ने किसान को रिश्वत राशि लेकर धार बुलाया। छुट्टी के कारण किसान ने उसे अपने किराए के मकान, प्रकाश नगर धार बुलाया। जैसे ही आरोपी ने 10 हजार रुपए अपने दाहिने हाथ में लिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

           फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement