महाकाल मंदिर में दिखे बॉलीवुड सितारे! अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ ने किए दर्शन, डिंपल कपाड़िया भी पहुंचीं
1 अप्रैल 2026
उज्जैन
✍️ निरंजन उदीवाल | एमपी जनमत
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शुक्रवार को फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने भक्तों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
तीनों कलाकारों ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए थे।
दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने सभी अतिथियों का सम्मान और सत्कार किया। मंदिर में सितारों के आगमन की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
महाकाल की नगरी में फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने श्रद्धा और आकर्षण का अनोखा संगम पेश किया, जहां भक्ति के साथ-साथ उत्सुकता भी साफ झलकती रही।





Comments (0)