Breaking News

घर में भड़की भीषण आग ने मचाया कहर: 3 गाय जिंदा जलीं, स्वराज 744 ट्रैक्टर राख, किसान को लाखों का नुकसान

 - News image
✍️ संवाददाता: धार  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

15 अप्रैल 2026

धार

✍️मुस्कान प्रजापति | एमपी जनमत (ब्यूराें)

धार/सरदारपुर। जिले के सरदारपुर तहसील अंतर्गत ग्राम चिंचोडिया में एक भीषण आगजनी की घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। कन्हैया पिता शंकर के मकान में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और भारी नुकसान कर दिया।

बताया जा रहा है कि घर के अंदर बड़ी मात्रा में सूखा शुक्ला और कंडे भरे हुए थे, जिससे आग ने तेजी से फैलकर पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन गाय जिंदा जल गईं, जबकि किसान का स्वराज 744 ट्रैक्टर भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना में किसान को लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।


आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

            घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पटवारी मौके पर पहुंचे, जहां पंचनामा बनाकर स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।


इस घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अजय भाबर द्वारा दी गई।

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement