Breaking News

सरकारी एम्बुलेंस...निजी अस्पताल और गरीब की मजबूरी... आखिर किसके इशारे पर चल रहा है रेफर गेम...? 🔹 झाबुआ को मिला नया डिप्टी कलेक्टर... सुनील डावर की पदोन्नति से प्रशासनिक अमले में खुशी की लहर 🔹 13 दुकानों का विवाद... व्यापारियों की चिंता अपनी जगह... लेकिन आदिवासी हितों की बात कौन करेगा...? 🔹 पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर... कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में घंटों स्टार्ट रहती सरकारी गाड़ियां 🔹 झाबुआ जिले में अवैध शराब तस्करों पर डबल प्रहार... एक रात में 125 पेटियां शराब जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर... 🔹 नामांतरण के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी... मनावर का पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसा... 🔹 खबर का असर... झाबुआ पुलिस में चला तबादलों का डंडा, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर... 🔹

प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत… युवक की मौत की खबर सुनते ही युवती ने भी खाया जहर, दाेनाे की माैत से गांव में मातम...

 - News image
✍️ संवाददाता: पिपरिया  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

18 अप्रैल 2026

पिपरिया

✍️ संदीप चौरसिया | एमपी जनमत


पिपरिया। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया के नजदीकी ग्राम छिरई से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली… इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है…


जानकारी के अनुसार छिरई निवासी 25 वर्षीय रतिराम यादव ने शनिवार दोपहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया… हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई… जैसे ही युवक की मौत की खबर गांव पहुंची, माहौल गमगीन हो गया…


इसी बीच युवक की मौत की खबर सुनकर 19 वर्षीय युवती अभिलाषा यादव ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया… परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जिंदगी की जंग वह भी हार गई और देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया…

             घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्टेशन रोड पुलिस को दी गई… पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले को जांच में ले लिया है…


स्टेशन रोड थाने के एसआई पंकज नामदेव के अनुसार दोनों मृतक एक ही समाज के हैं और रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं… प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है… हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी…

                शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई और शव परिजनों को सौंप दिए गए… इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है…

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement