Breaking News

पीएम की ईंधन बचाने की अपील बेअसर... कलेक्टर कार्यालय की पार्किंग में घंटों स्टार्ट रहती सरकारी गाड़ियां 🔹 झाबुआ जिले में अवैध शराब तस्करों पर डबल प्रहार... एक रात में 125 पेटियां शराब जब्त, वाहन छोड़कर भागे तस्कर... 🔹 नामांतरण के लिए रिश्वत मांगना पड़ा भारी... मनावर का पटवारी लोकायुक्त के जाल में फंसा... 🔹 खबर का असर... झाबुआ पुलिस में चला तबादलों का डंडा, 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर... 🔹 कलेक्टर साहब... कहीं फिर किसी मासूम के सिर पर न गिर जाए सरकारी लापरवाही की छत... 🔹 पहले करोड़ों की शराब, अब 1500 पेटी गोवा शराब... फिर चर्चा में अधिवक्ता योगेश खींची... 🔹 साहब... जनसुनवाई के मंच तक पहुंचने से पहले ही क्यों हार जाते हैं दिव्यांग और महिलाएं...? 🔹

हनीमून से हत्याकांड तक... जमानत पर बाहर आएगी सोनम रघुवंशी... पहली मुलाकात किससे... देशभर की निगाहें टिकीं...

 - News image
✍️ संवाददाता: मध्यप्रदेश  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

28 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश

✍️ ऋतिक विश्वकर्मा | एमपी जनमत

इंदौर की एक साधारण सी शादी... मेघालय की वादियों तक पहुंचते-पहुंचते खून से सनी एक कहानी में बदल गई... राजा रघुवंशी की मौत ने उस भरोसे को झकझोर दिया... जिस पर रिश्तों की पूरी इमारत खड़ी होती है... और अब उसी मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत पर बाहर आने जा रही है...

अदालत का आदेश आ चुका है... सलाखों के पीछे बीते दिनों के बाद अब खुली हवा उसका इंतजार कर रही है... लेकिन असली कहानी अब शुरू होती है... क्योंकि सवाल यह नहीं कि वह बाहर आएगी... सवाल यह है कि बाहर आते ही वह सबसे पहले किससे मिलेगी...

 

यह वही कहानी है जिसमें प्यार के वादे थे... साथ निभाने की कसमें थीं... और फिर अचानक हत्या की साजिश के आरोप... जांच एजेंसियों के दावे... कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की परछाइयां... और एक पत्नी पर पति की हत्या का इल्जाम... यह सब किसी फिल्मी पटकथा से ज्यादा खौफनाक हकीकत बन चुका है...

               जमानत मिलना अंत नहीं होता... यह सिर्फ एक कानूनी पड़ाव होता है... लेकिन इस केस में हर पड़ाव एक नया सवाल खड़ा कर रहा है... क्या वह सबसे पहले अपने परिवार की चौखट पर जाएगी... या सीधे अपने वकीलों से मुलाकात करेगी... या फिर कोई ऐसा नाम सामने आएगा... जो अब तक पर्दे के पीछे रहा...

 

सूत्रों की मानें तो जमानत के बाद पहली मुलाकात बेहद अहम होती है... वहीं से आगे की रणनीति तय होती है... बयान गढ़े जाते हैं... और कानूनी लड़ाई की दिशा तय होती है... ऐसे में सोनम रघुवंशी की पहली मुलाकात पर सिर्फ परिवार ही नहीं... बल्कि पूरा देश नजरें गड़ाए बैठा है...

यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं... यह समाज के उस ताने-बाने पर चोट है... जहां विश्वास सबसे बड़ा आधार होता है... और जब वही विश्वास टूटता है... तो उसकी गूंज दूर तक सुनाई देती है...

अब अगली तारीख का इंतजार है... अगले खुलासे का इंतजार है... और सबसे ज्यादा उस पहली मुलाकात का इंतजार है... जो शायद इस पूरे रहस्य की अगली परत खोलेगी... और तय करेगी कि यह कहानी आखिर किस मोड़ पर जाकर थमेगी...

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement