Breaking News

इंदौर में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल... कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी की तबादला सूची... कलेक्ट्रेट से तहसीलों तक मची हलचल...

 - News image
✍️ संवाददाता: इंदाैर  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

09 मई 2026

इंदाैर

कलेक्ट्रेट में क्लर्कों की अदला-बदली और आरआई के ट्रांसफर...  कलेक्टर शिवम वर्मा ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी...

----------------------------------------

✍️ अरविंद आर. तिवारी | MP जनमत

----------------------------------------

इंदौर। कलेक्टर ऑफिस सहित जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए तबादला सूची जारी कर दी... देर रात जारी हुए आदेश के बाद कलेक्ट्रेट से लेकर विभिन्न तहसीलों तक राजस्व अमले में हलचल तेज हो गई है...

कलेक्टर वर्मा द्वारा जारी आदेश में सहायक ग्रेड-2... सहायक ग्रेड-3 (क्लर्क) सहित राजस्व निरीक्षकों (आरआई) के ट्रांसफर और अदला-बदली की गई है... सूत्र बताते हैं कि इस प्रशासनिक सर्जरी में कुछ ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं जो लंबे समय से एक ही कार्यालय और तहसील में पदस्थ थे... प्रशासनिक गलियारों में इस कार्रवाई को व्यवस्था मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है... आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं...

              जारी सूची के अनुसार महू... खुड़ैल... मल्हारगंज... देपालपुर... हातोद... राऊ... भिचौली हप्सी सहित कई महत्वपूर्ण तहसीलों में कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है... कलेक्टर ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 राजेंद्र विटनेरकर को तहसील कार्यालय महू (डॉ. अंबेडकर नगर) भेजा गया है... वहीं महू में पदस्थ फिरोज खान को कलेक्टर ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में पदस्थ किया गया है...

 

जूनी इंदौर तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 साधना पाठक का ट्रांसफर भिचौली हप्सी तहसील किया गया है... वहीं भिचौली हप्सी तहसील में पदस्थ पूनम चौहान को स्थापना शाखा कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ किया गया है... जिला कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 जितेंद्र चौहान को महू तहसील भेजा गया है... स्टेनो टाइपिस्ट अंजना जोशी को राऊ तहसील से भिचौली हप्सी तहसील कार्यालय में पदस्थ किया गया है...

सहायक ग्रेड-3 जितेंद्र बहरावत को हातोद तहसील से देपालपुर भेजा गया है... वहीं राहुल राठौर को देपालपुर से हातोद तहसील ट्रांसफर किया गया है... इसके अलावा अन्य कई क्लर्कों के भी तबादले किए गए हैं जिससे कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालयों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है...

 

 रेवेन्यू इंस्पेक्टरों को भी किया ट्रांसफर... 

कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा जारी अलग आदेश में 16 राजस्व निरीक्षकों (आरआई) के भी ट्रांसफर किए गए हैं... कॉलोनी सेल में पदस्थ आरआई अकलेश सरमंडल को हातोद तहसील भेजा गया है... धनसिंह रावत को हातोद से मल्हारगंज तहसील ट्रांसफर किया गया है... विशाल शर्मा को कनाड़िया तहसील से जूनी इंदौर भेजा गया है...

             लंबे समय से राऊ तहसील में पदस्थ पठान ब्राम्हणे को कलेक्टर कार्यालय स्थित कॉलोनी सेल में पदस्थ किया गया है... वहीं रामलाल खेड़ेकर को खुड़ैल तहसील से राऊ तहसील भेजा गया है... देर रात जारी इस सूची को प्रशासनिक स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और आने वाले दिनों में भी बड़े फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं...

Shivam verma IASTransfer list indore

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement