आदिवासी महिलाओं से अभद्रता का आरोप... पूर्व विधायक कलसिंह भाबर का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
30 मई 2026
झाबुआ
✍️ ऋतिक विश्वकर्मा | एमपी जनमत
झाबुआ। जिले के अंचल की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है... भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व विधायक कलसिंह भाबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है... वीडियो में जेसीबी मशीन के पास कुछ आदिवासी महिलाएं दिखाई दे रही हैं और इसी दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं...
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि पूर्व विधायक कलसिंह भाबर द्वारा आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया... वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है... कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे आदिवासी महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए कड़ी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है...
वायरल वीडियो को लेकर फेसबुक सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर लगातार पोस्ट और टिप्पणियां सामने आ रही हैं... कई लोगों का कहना है कि वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आना जरूरी है, जबकि कुछ लोग मामले की आधिकारिक जांच के बाद ही निष्कर्ष निकालने की बात कह रहे हैं...
फिलहाल इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि हो सकी है... ऐसे में वीडियो में दिखाई दे रही परिस्थितियों और लगाए जा रहे आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी...
इधर वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है... आदिवासी क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे पूर्व विधायक कलसिंह भाबर का नाम इस विवाद से जुड़ने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है...





Comments (0)