Breaking News

किसान परिवार से आए कलेक्टर पर भरोसा… लेकिन सिस्टम बना रहा दीवार? पेटलावद SDM की कार्यशैली पर उठे सवाल 🔹 कल खबर चली… आज कलेक्टर गरजे… जल गंगा की समीक्षा में कलेक्टर ने दिखाया सख्त रुख… 🔹 घर में भड़की भीषण आग ने मचाया कहर: 3 गाय जिंदा जलीं, स्वराज 744 ट्रैक्टर राख, किसान को लाखों का नुकसान 🔹 ‘डॉक्टर कलेक्टर’ का एक्सन… दूसरे दिन ही सिस्टम की नब्ज पकड़ी, अब होगा सिस्टम का इलाज ? 🔹 एमपी जनमत की खबर का असर… अमानवीय कृत्य पर पुलिस सख्त, 4 आरोपी गिरफ्तार 🔹 इंसानियत का जनाजा… कंधों पर लाद दिया अपमान… झाबुआ जिलें का वायरल वीडियो समाज के चेहरे पर कालिख… 🔹 जो दिखाओगे… हम देखेंगे : झाबुआ में नए कलेक्टर की एंट्री… उम्मीदों का सवेरा और चुनौतियों की अग्निपरीक्षा…? 🔹

झाबुआ पुलिस में फेरबदल… व्यवस्था को चुस्त करने की चाल… कल्याणपुरा से रायपुरिया तक पुलिस महकमे में नई बिछी बिसात...

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

08 दिसंबर 2025

झाबुआ

झाबुआ। जिले की कानून व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने सोमवार को ऐसे आदेश जारी किए… जिनसे साफ झलकता है कि प्रशासन अब सुस्ती से नहीं… सजगता से काम लेना चाहता है… छोटे-छोटे बदलाव… लेकिन संदेश बड़ा… कि तंत्र की हर कड़ी सक्रिय रहे…

 

आदेश में चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं… जो यह बताने के लिए काफी है कि जिले में पुलिसिंग को लेकर एसपी अब कोई ढिलाई नहीं देखना चाहते…

सबसे पहले… निरीक्षक नेहा बिरला को कल्याणपुरा थाने की कमान से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है… अक्सर ऐसी पोस्टिंग बिना संकेतों के नहीं होती… दूसरी ओर निरीक्षक धुलचंद डाेडियार को उसी थाने की बागडोर सौंप दी गई है… मानो कहा गया हो कि अब जिम्मेदारी तुम्हारी… और अपेक्षा भी…

 

उधर निरीक्षक जयसीराम बरडे को रायपुरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर पुलिस लाईन झाबुआ भेजा गया है… जबकि निरीक्षक गीता जाट को पुलिस लाईन से झाबुआ से उठाकर रायपुरिया की कमान दे दी गई है… यह बदलाव साफ बताते हैं कि पुलिस कप्तान ने मैदानी हकीकत को देखकर ही यह शतरंजी चाल चली है…

 

इस पुरे सर्जरी काे लेकर एक वरिष्ठ पत्रकार की याद आती है जाे कहते थें कि... 
प्रशासन जब नींद से जागता है… तो उसकी चाबी फेरने की आवाज दूर-दूर तक सुनाई देती है… झाबुआ में भी अब वही ध्वनि सुनाई दे रही है…

 

इस आदेश का संकेत बिल्कुल स्पष्ट है… कि कानून-व्यवस्था की सिलाई जहां ढीली पड़ने लगी थी… वहां धागा कस दिया गया है… और जहां नए हाथों की जरूरत थी… वहां जिम्मेदारी थमा दी गई है…

 

आदेश की प्रतिलिपियां पेटलावद के एसडीओपी से लेकर दोनों थानों तक भेजी गई हैं… ताकि कोई यह न कह सके कि सूचना उन तक पहुँची नहीं…

 

झाबुआ अब बदलाव की दहलीज पर खड़ा है… देखना यह है कि नई जिम्मेदारियां… नई ऊर्जा लेकर आती हैं या पुराने ढर्रे को ही आगे बढ़ाती हैं… फिलहाल तो इतना तय है कि पुलिस कप्तान ने चाल चल दी है… और अब नजरें मैदानी अमले पर टिक गई हैं…

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement