Breaking News

किसान परिवार से आए कलेक्टर पर भरोसा… लेकिन सिस्टम बना रहा दीवार? पेटलावद SDM की कार्यशैली पर उठे सवाल 🔹 कल खबर चली… आज कलेक्टर गरजे… जल गंगा की समीक्षा में कलेक्टर ने दिखाया सख्त रुख… 🔹 घर में भड़की भीषण आग ने मचाया कहर: 3 गाय जिंदा जलीं, स्वराज 744 ट्रैक्टर राख, किसान को लाखों का नुकसान 🔹 ‘डॉक्टर कलेक्टर’ का एक्सन… दूसरे दिन ही सिस्टम की नब्ज पकड़ी, अब होगा सिस्टम का इलाज ? 🔹 एमपी जनमत की खबर का असर… अमानवीय कृत्य पर पुलिस सख्त, 4 आरोपी गिरफ्तार 🔹 इंसानियत का जनाजा… कंधों पर लाद दिया अपमान… झाबुआ जिलें का वायरल वीडियो समाज के चेहरे पर कालिख… 🔹 जो दिखाओगे… हम देखेंगे : झाबुआ में नए कलेक्टर की एंट्री… उम्मीदों का सवेरा और चुनौतियों की अग्निपरीक्षा…? 🔹

शराब तस्करी पर झाबुआ पुलिस का बड़ा प्रहार… पशु आहार की आड़ में गुजरात जा रही थी लाखाें की अवैध शराब… नेशनल हाईवे पर पुलिस का शिकंजा...

 - News image
✍️ संवाददाता: झाबुआ  |  🖊️ संपादन: MP जनमत

23 दिसंबर 2025

झाबुआ

झाबुआ। अवैध शराब के कारोबार पर झाबुआ पुलिस ने एक बार फिर ऐसा वार किया है, जिसने शराब माफियाओं की नींद उड़ा दी है… पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में चल रहे अभियान के दौरान पिटोल पुलिस चौकी ने करोड़ों की अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है…

शराब तस्करी पर झाबुआ पुलिस का बड़ा प्रहार… MP 09 HH 8119 ट्रक से एक करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब जब्त

बैतूल–अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद पिटोल पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की… इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP 09 HH 8119 को एक ढाबे के पास रोका गया… बाहर से सामान्य पशु आहार से लदा दिखाई देने वाला यह ट्रक असल में अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर गुजरात की ओर जा रहा था…नेशनल हाईवे पर झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई… करोड़ों की अवैध शराब के साथ ट्रक धराया।

तलाशी के दौरान सामने आया कि शराब को पशु आहार की बोरियों के पीछे बेहद शातिर तरीके से छुपाया गया था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके… लेकिन पिटोल पुलिस की सतर्कता ने माफियाओं की यह चाल पूरी तरह नाकाम कर दी… प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जब्त शराब की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है…


कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है… थाना प्रभारी आर सी भास्करे के मार्गदर्शन में जब्त शराब की गिनती और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है… साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास तेज़ कर दिया गया है…


गौरतलब है कि बीते दो से तीन महीनों के भीतर झाबुआ जिले में करीब पांच से अधिक ट्रक अवैध शराब के पकड़े जा चुके हैं… लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि शराब माफियाओं की कमर अब टूटती नजर आ रही है…

Comments (0)

अन्य खबरें :-

Advertisement

Advertisement

Advertisement